बक्सर के बलुआ गांव में अवतरित पूज्य श्री राम चरित्र दास (महात्मा जी) का 86 वर्ष की आयु में शनिवार को रात्रि 10:00 बजे साकेत में लीला में प्रवेश हो गया। जिनकी शोभा यात्रा बलुआ गांव स्थित आश्रम से रविवार को 3:00 बजे अपराह्न में निकाली गई। इस दौरान महात्मा जी के अनुयाई काफी संख्या में शामिल हुए। वे पूज्य राष्ट्रीय संत मामा जी के प्रथम शिष्य थे।