बक्सर: बक्सर सांसद: मोदी का मुकाबला भारत के संविधान से, 1974 जैसे आंदोलन की होगी जरूरत
Buxar, Buxar | Dec 14, 2025 मोदी का मुकाबला विपक्ष से नहीं है मोदी का मुकाबला भारत के संविधान से है। 1974 जैसे एक और आंदोलन की जरूरत पड़ेगी। आने वाला समय वह दूर नहीं है। उक्त बाते बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने यूपी के बलिया जिले में कही। इसकी जानकारी सांसद ने दी। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान अब तो माताओं बहनों से यह पूछा जा रहा है कि तुम्हारा मायका कहां है।