बक्सर: दलसागर गांव के पास बक्सर-पटना फोर लेन पर तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
Buxar, Buxar | Dec 14, 2025 औद्योगिक क्षेत्र थाना के दलसागर गांव के पास स्थित बक्सर पटना फोरलेन -922 पर रविवार को करीब 3:30 अपराह्न में सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा उपचार के लिए घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाई. दुर्घटनाग्रस्त युवक सुशील पाठक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।