बक्सर: छोटका नुआंव गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग, एक युवती झुलसी, लाखों का नुकसान
Buxar, Buxar | Dec 14, 2025 जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटका नुआंव में गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण 1 घर में आग लग गई। इस भीषण आगलगी की घटना में लाखो रूपए के घरेलू सामान जल गया, जबकि एक युवती झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता से घर में मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मिथलेश कुशवाहा के घर में रात करीब 2:00 बजे अचानक आग भड़क उठी।