कुरई: दीपावली पर पर्यटकों से गुलजार रहा पेंच टाइगर रिजर्व, देश-विदेश से पहुंचे सैलानियों ने उठाया टाइगर सफारी का आनंद
Kurai, Seoni | Nov 9, 2026 दीपावली की छुट्टियों में पेंच टाइगर रिजर्व पर्यटकों से गुलजार नजर आया। सोमवार को देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक दीवाली का जश्न मनाने पेंच पहुंचे और जंगल की रोमांचक वादियों के बीच टाइगर सफारी का आनंद उठाया। छुट्टियों के दौरान पेंच में पर्यटकों की चहल-पहल से पर्यटन कारोबार में भी रौनक देखने को मिली।