जमुई: आचार्यडीह गांव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने महिला को मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Oct 4, 2024 आचार्यडीह गांव में गुरुवार की रात करीब 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने मनोज यादव की पत्नी बबीता देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी और पीतल के लोटा से सिर पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी सिकंदरा थाना की पुलिस को दी गई औ महिला को देर रात 11:00 सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।