आज़मगढ़: विश्व कैंसर दिवस पर 4 फरवरी को विविध जागरूकता कार्यक्रमों का किया जायेगा आयोजन, सीएमओ ने दी जानकारी
जनपद के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 4 फरवरी को विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आई॰एन॰ तिवारी ने बताया कि कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति वर्ष विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।