आज़मगढ़: कोर्ट के आदेश पर कातिलाना हमले के मामले में बिलरियागंज पुलिस ने 6 नामजद व करीब 35 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
कातिलाना हमले के मामले में बिलरियागंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह नामजद तथा लगभग 35 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पीड़िता सत्यशीला पत्नी अखिलेश यादव निवासी जलालुद्दीन पट्टी थाना बिलरियागंज ने अपने अधिवक्ता जय प्रकाश सिंह के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था।