आज़मगढ़: चकखैरुल्लाह स्थित बीजेपी नेता पंकज मोहन ने अपने आरओ प्लांट पर तोड़फोड़ कर लाखों की क्षति का लगाया आरोप
थाना रानी की सराय अंतर्गत भाजपा के वरिष्ठ नेता पंकज मोहन सोनकर के आरओ वांटर प्लांट पर तोड़फोड़ कर लाखों की क्षति किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त घटना के बावत पंकज मोहन सोनकर की तहरीर पर रानी की सराय थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी है। पंकज मोहन सोनकर के अनुसार दो लोगों को मौके पर पकड़ा गया है। शहर के हरवंशपुर निवासी पंकज मोहन सोनकर ने आरोप लगाया है।