आज़मगढ़: अतरौलिया क्षेत्र में मिली अज्ञात युवक की लाश में नहीं हुई शिनाख्त, एसपी सिटी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रहे
अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदियापार में सरपत के ढेर के नीचे छिपा कर रखे गए अधजले युवक के शव के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। मामले में एसपी सिटी ने बताया कि खरपतवार के से ढक कर 20 से 25 वर्ष के युवक की लाश को रखा गया था। उसके ऊपर की बॉडी पार्ट्स जले हुए हैं। आसपास के क्षेत्र में शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम हो रहा।