कन्नौज: राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने शहर में 2 जगह प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया
समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर कन्नौज में समाजवादी पार्टी के द्वारा प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में दो अलग-अलग स्थान पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। पहला कार्यक्रम तिर्वा क्रासिंग पर मौजूद लोहिया प्रतिमा पर रहा और दूसरा कार्यक्रम लोहिया पार्क में आयोजित हुआ।