कन्नौज: शहर में दशहरा नहीं, पूर्णिमा को होता है रावण दहन, जानिए कई सालों से चली आ रही इस परंपरा के बारे में
पूरे देश में दशहरा को रावण दहन किया जाता है लेकिन कन्नौज शहर में अभी तक रावण बनकर ही तैयार नहीं हुआ है। दरहसल कन्नौज शहर में दशहरा को रावण का दहन होता ही नही है। इसके पीछे की बड़ी मान्यता है। ऐसा माना जाता है की रावण को वाण जरूर दशहरा को लगा था लेकिन उसने अपने प्राण पूर्णिमा को त्यागे थे। इसी लिए कन्नौज में रावण दहन पूर्णिमा को होता है।