कन्नौज: शहर में धूमधाम से निकलीं मां दुर्गा की भव्य विसर्जन यात्राएं
कन्नौज शहर क्षेत्र में मां दुर्गा की भव्य विसर्जन यात्राएं निकली। शहर के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजे थे जो आज सूने पड़ गए। माता को विदाई देने भक्त बड़ी संख्या में विसर्जन यात्रा के साथ शामिल रहे। आंकड़े के मुताबिक शहर में 36 स्थानों पर माता की स्थापना हुई थी।