कन्नौज: कासिमपुर गांव की निवासी महिला ने ससुरालियों पर पिटाई का आरोप लगाया, दहेज उत्पीड़न का मामला
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर गांव की रहने वाली महिला ने शनिवार को सदर कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। महिला की ओर से पति सास व ससुर पर मारपीट कर घर से बाहर निकलने का आरोप लगाया गया। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न कर पाने के कारण प्रताड़ित किए जाने की बात महिला ने कही है।