कन्नौज: अलियापुर गांव में दुर्गा प्रतिमाओं के भू विसर्जन की तैयारी पूरी, क्रेन भी मौजूद
कन्नौज शहर के 36 स्थानों पर विराजित हुई माता की प्रतिमाओं को अलियापुर गांव में भू विसर्जित किया जायेगा। प्रशासन की ओर से भू विसर्जन की तैयारी पूरी कर ली गई है। गणेश विसर्जन के दौरान क्रेन न मौजूद होने पर हुए विवाद को ध्यान में रखा गया और इस बार क्रेन की मौजदूगी है। सुरक्षा के लिहाज बेरिकेटिंग और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रहेगी।