कन्नौज: सराय मीरा चौकी क्षेत्र के न्यू कचहरी मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, कोतवाली में अज्ञात चोर पर दर्ज हुआ मुकदमा
सरायमीरा चौकी क्षेत्र के न्यू कचहरी मोहल्ला निवासी फैसल ने बताया कि उसकी सुपर स्पेलेंडर बाइक जिसका नंबर UP 74 Q 0594 को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ली गई,पीड़ित की मोटर साइकिल घर के बाहर खड़ी थी,पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी,जिसमे बताया 6 अक्टूबर को उसकी बाइक चोरी हुई थी,पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर पर मुकदमा दर्ज किया ।