गरोठ: जेसीबी से खुदाई को लेकर विवाद, युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी
गरोठ थाना क्षेत्र के निपल्या राजा गांव में जमीन खुदाई को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार फरियादी अनिल बंजारा अपने साथियों के साथ जेसीबी से खुदाई कार्य करा रहा था। इसी दौरान गांव के ही दिनेश मीणा और इंदर मीणा वहां पहुंचे और काम बंद करने को लेकर विवाद करने लगे।