कोईलवर: दीपावली की रात सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की पटना में मौत, पत्नी और दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल
कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव के समीप दीपावली की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कुल्हड़िया गांव निवासी श्याम बहादुर सिंह उर्फ बबलू के रूप में हुई है। वे स्वर्गीय शंभू प्रताप सिंह थे। परिजनों ने मंगलवार की शाम 6:00 बजे इसकी सूचना देते हुए बताया कि दीपावली की रात घटना हुई थी।