डूंगरपुर पंचायत चुनाव: कल 139 सीटों पर मतदान, 5.21 लाख मतदाता करेंगे फैसला, 108 संवेदनशील बूथों पर कड़ा पहरा
डूंगरपुर। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में कल सात पंचायत समितियों की 119 और जिला परिषद की 20 सीटों पर मतदान होगा। निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसबीपी कॉलेज में अंतिम प्रशिक्षण के बाद 596 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया। कुल 5,21,601 मतदाता 469 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले में 596 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 108 संवेदनशील-अतिसंवेदनशील हैं। सुरक्षा के लिए 71 पुलिस मोबाइल दल और 71 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अतिसंवेदनशील बूथों पर राइफलधारी जवान और वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी।
#Dungarpur #PanchayatElection2026 #RajasthanElection #PanchayatiRaj #DungarpurNews