नवादा: कौवाकोल प्रखंड के रूपौ मध्य विद्यालय के समीप तेज रफ्तार बस की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की हुई मौत घर में मातम।
Nawada, Nawada | Apr 6, 2024 नवादा जिले के कौवाकोल प्रखंड के रूपौ मध्य विद्यालय के समीप तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान विशुन पासवान के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि विशुन पासवान अपने रिश्तेदार को पहुंचा कर छनौन गांव से स्कूटी से घर लौट रहे थे।