नवादा: तीन नंबर बस स्टैंड के समीप ई-रिक्शा की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला हुई जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Nawada, Nawada | Apr 6, 2024 नवादा नगर थाना क्षेत्र के तीन नंबर बस स्टैंड के समीप ई रिक्शा की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला जख्मी हो गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जख्मी महिला की पहचान पर नवादा निवासी असगरी खातून के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दिया।