नवादा: सिंघना मोड़ के समीप तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक चालक हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Nawada, Nawada | Apr 6, 2024 नवादा जिले सिंघना मोड़ के समीप तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी बाइक चालक की पहचान चहल गांव निवासी जवाहर मिस्त्री का पुत्र अशोक मिस्त्री के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अशोक मिस्त्री कौवाकोल बाजार से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. तभी बस ने पीछे से टक्कर मार दिया।