नवादा: कुंती नगर के मैदान में 7 अप्रैल को होगा पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन, तैयारी पूरी
Nawada, Nawada | Apr 6, 2024 नवादा के कुंती नगर के मैदान में 7 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है। जिसको लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। डीएम प्रशांत कुमार एवं एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने अधीनस्थ अधिकारियों को कई निर्देश दिए। बता दें कि एसपीजी के अधिकारियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।