नवादा: केंदुआ बाईपास में बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Nawada, Nawada | Apr 6, 2024 नवादा के केंदुआ बाईपास में बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान नवीन नगर मोहल्ला निवासी लटन प्रसाद के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि वे किसी काम से केंदुआ बाईपास की ओर गए थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया।जख्मी व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।