पटना ग्रामीण: आर्थिक अपराध इकाई ने 15 दिसंबर तक साइबर थानों में कराए लगभग 5624 मामले दर्ज
आर्थिक अपराध इकाई ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। ADG नैय्यर हसनैन खान ने रविवार शाम करीब 4:00 बजे बताया कि साइबर थानों में दर्ज कराए गए अधिकतर मामलों में कार्रवाई की गई है। कई लोगों के अकाउंट होल्ड करा कर पिटीशन देने वालों को रिलीफ भी दिया गया है और पीड़ितों को पैसे भी उनके खाते में लौटाए गए हैं।