पोड़ैयाहाट: पांडे टोला के पास गोड्डा-पोड़ैयाहाट-भागलपुर EMU ट्राली से टकराई, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित
गोड्डा पोड़ैयाहाट भागलपुर ईएमयू ट्रेन डांडे हॉल्ट के आगे पांडे टोला के पास एक ट्राली से टकरा गई जिससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची। फिलहाल ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं।मिली जानकारी के अनुसार लाइन डबलिंग करने वाली कंपनी के ट्रॉली से गलती से यह ट्रेन टकरा गई थी। ड्राइवर के सूझबूझ और गति धीमी होने के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई है।