पंडारक: पंडारक के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव में पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 8 गंभीर घायल
Pandarak, Patna | Sep 22, 2026 पंडारक के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के रैली पंचायत स्थित महाराजगंज गांव में मंगलवार को रास्ते पर पानी गिराने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया।दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए लगभग 2 बजे बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।