बड़वानी जिले की वरला थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक सूचीबद्ध गुंडे को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण रावल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुधखेड़ा फाटा पर घेराबंदी कर आदतन अपराधी मनोज बंजारा को दबोचा।
आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर बाइक और एक रीडमी मोबाइल बरामद किया गया है जिसकी कुल कीमत 85 हजार रुपये है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी वरला थाने का लिस्टेड बदमाश है जिसके खिलाफ पूर्व में लूट, मारपीट, धोखाधड़ी और फिरौती जैसे कुल 9 गंभीर अपराध दर्ज हैं। माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #MpPolice #CrimeNews #MpNews