बड़वानी जिला पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले के समस्त थानों में विवेचकों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और लंबित पड़े मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। थाना प्रभारियों ने बैठक में पेंडिंग अपराध, मर्ग, चालान, गुम इंसान और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की बारीकी से समीक्षा की।
विवेचकों को केस डायरियों को समय पर पूरा करने, न्यायालयीन वारंटों की तामिली में तेजी लाने और आधुनिक प्रणाली के तहत ई-साक्ष्य का प्रभावी संकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी मोहर्रम पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस को अपने बीट क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। साथ ही शांति व्यवस्था के लिए जन-सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्�