जिला अस्पताल बड़वानी की आईसीयू यूनिट में
मरीज का एक माह से अधिक अवधि तक सफलतापुर्वक ईलाज किया गया
बड़वानी 14 जून 2026/ जिला अस्पताल बड़वानी की इमरजेंसी यूनिट में मरीज प्रेरणा पिता रामलाल उम्र 20 वर्ष निवासी हरणगॉव 04 मई को जिला चिकित्सालय बड़वानी की इमरजेंसी विभाग में हाथ पैरों में दर्द के साथ सुजन, शरीर में पीलापन, बेहकी- बेहकी बाते बोलना, गंभीर लीवर की बीमारी जैसे सिरोसिस के कारण मस्तिष्क की कार्य प्रणाली में होने वाली गिरावट ( Hepatic Encephalopathy ) के साथ-साथ सिकल सेल बीमारी भी थी जिसमें ड्युटी डॉ. प्रितिशा मण्डलोई के द्वारा देखा गया जिसमें मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दीपक अवास्या द्वारा देखा गया ओर खून की जांचो में एचबी 3.7 एवं Serum Bilirubin 7-8 MG रहा जिसमें डॉ. अवास्या के मार्गदर्शन में निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए मरीज को बेहतर उपचार दिया गया । जिससे मरीज की हालत में सुधार आता गया ओर मरीज के परिजनों का सहयोग भी धैर्यता के साथ रहा मरीज को कुल 07 यूनिट ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया और विगत एक माह से अधिक चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाने पर मरीज की खून की जांचे सामान्य होने एवं स्वस्थ होने पर 13 जून को डॉक्टर द्वारा छूट्टी कर दी गई है।
डॉ. मनोज खन्ना सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय बड़वानी के मार्गदर्शन में डॉ. दीपक अवास्या द्वारा सफलता पूर्वक उपचार किया गया। मरीज वर्तमान में पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर परिजनों द्वारा सिविल सर्जन तथा यूनिट के नोडल ऑफिसर एवं इंचार्ज नर्सिंग ऑफिसर तथा समस्त स्टॉफ के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
#JansamparkMP
#badwani
12 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026