गांधी जयंती पर भाजपा मंडल डिंडौरी ने चलाया स्वच्छता अभियान
डिंडौरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल डिंडौरी द्वारा मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी पार्क परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्क परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेतु, जिला महामंत्री सुधीर दत्त तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, वरिष्ठ नेता पंडित राजेंद्र पाठक, वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला मंत्री नरवदिया मरकाम, जिला मीडिया प्रभारी राज साहू, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश सहित मंडल पदाधिकारी, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान “स्वच्छता ही सेवा है” का संदेश भी दिया गया।
#GandhiJayanti #SwachhataAbhiyan #DindoriNews #SwachhBharat #MadhyaPradeshNews #BJP