डुमरांव: डुमरांव नगर परिषद कार्यालय में बोर्ड की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा और निर्देश जारी
Dumraon, Buxar | Dec 12, 2025 डुमरांव नगर परिषद कार्यालय सभागार में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे आयोजित बोर्ड बैठक में नगर विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह, नगर परिषद उप सभापति विकास ठाकुर, ईओ राहुल धर दुबे और नगर प्रबंधक स्तुति सिन्हा ने संयुक्त रूप से की।