डुमरांव: डुमरांव विधायक द्वारा नगर परिषद पर भ्रष्टाचार के आरोपों से सरगर्मी तेज, जदयू नेता ने जांच की मांग उठाई
Dumraon, Buxar | Dec 12, 2025 डुमरांव नगर परिषद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर जदयू नेता ने जांच की मांग की हैं। जदयू नेता धीरज कुमार ने शुक्रवार की सुबह 9 बजे कहा कि जिस प्रकार से सफाई एनजीओ द्वारा 96 लाख रुपया महीना लेकर साफ सफाई में कोताही बरती जा रही है, नगर परिषद द्वारा बनाई गई सड़कें कुछ ही दिनों में टूटनी शुरू हो चुकी है।