डुमरांव: लेबाड़ गांव में झाड़ियों में मिले युवक के शव मामले में 18 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, हत्या का आरोप
Dumraon, Buxar | Dec 12, 2025 18 दिनों पूर्व लेबाड़ गांव के समीप बरामद एक युवक की लाश मामले में एक हफ्ते के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अबतक किसी मुकाम तक नहीं पहुंच सकी है। बता दें कि कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के लेवाड़ गांव के पास एनएच 922 किनारे मिले मृत युवक नारायणजी दूबे की मौत के मामले में मृतक के मामा के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।