डुमरांव: डुमरांव ब्लॉक में भ्रष्टाचार की प्रतिदिन 10 शिकायतें, क्या सीओ ने किसी कर्मी पर कार्रवाई की?: विधायक
Dumraon, Buxar | Dec 11, 2025 डुमरांव के प्रखंड कार्यालय से सभागार में पंचायत समिति की बैठक गुरुवार की दोपहर 12 बजे की गई। बैठक की अध्यक्षता डुमरांव के नवनिर्वाचित विधायक राहुल कुमार सिंह ने की वहीं संचालन बीडीओ संदीप पांडेय ने किया। बैठक में भ्रष्टाचार की शिकायत पर विधायक ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। विधायक ने कहा कि अंचल कार्यालय से प्रतिदिन भ्रष्टाचार की 10 शिकायतें आती हैं।