डुमरांव: डुमरांव में नामांकन से वंचित बच्चों की पहचान के लिए प्रशिक्षण संपन्न, घर-घर किया जाएगा सर्वे
Dumraon, Buxar | Dec 11, 2025 डुमरांव प्रखंड संसाधन केंद्र की ओर से बुधवार की दोपहर 1 बजे राज प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा कक्ष में नामांकन से छूटे बच्चों की पहचान एवं उन्हें विद्यालय से जोड़ने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों को चिन्हित करना था जो अब तक किसी कारणवश विद्यालय से दूर है।