डुमरांव: बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी का नया भोजपुर में आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Dumraon, Buxar | Dec 11, 2025 गुरुवार की सुबह 9 बजे एकदिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बक्सर पहुंचने से पहले नया भोजपुर में नगर परिषद डुमरांव के उप सभापति विकास ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।