टाटीझरिया: टाटीझरिया, विष्णुगढ़, दारू प्रखंड में दीपावली की सुबह गांव में निभाई गई अनोखी परंपरा, जलाए गए पुराने बाँस के सामान
दीपावली की सुबह गांव में निभाई गई अनोखी परंपरा, जलाए गए पुराने बाँस के सामान। दीपावली की रात के ठीक अगली सुबह ग्रामीण इलाकों में संस्कृति और लोक-परंपरा का एक अनूठा रूप देखने को मिला। "दशा मशा.. बहरोव बहरोव.., जकर घर खीर पूड़ी तकर घर जो जो...." जैसे पारंपरिक लोकगीतों और गूंज के साथ प्रखंड क्षेत्र के गाँवों में 'दशा मशा' पर्व पूरी आस्था के साथ मनाया गया।