छतरपुर में नौगांव पुलिस ने अवैध पटाखों के परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 13 कार्टून आतिशबाजी और टैक्सी जब्त की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है,SP के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नौगांव पुलिस को पलेरा रोड पर अवैध आतिशबाजी ले जाए जाने की सूचना मिली थी।डिग्री कॉलेज के पास रोड पेट्रोलिंग के दौरान तीन पहिया टैक्सी से कार्टून गिरने पर पुलिस ने जांच की तो उसमें 13 कार्टून पटाखे मिले। पुलिस ने पटाखे और टैक्सी जब्त कर ली। जब्त सामग्री की कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी ने पटाखे झांसी से खरीदकर लाना बताया। आरोपी झांसी निवासी जमील खान है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर