खजुराहो में विदेशी पर्यटकों ने मनाई विजयदशमी, माथे पर तिलक लगाकर बोले 'राम-राम'
छतरपुर विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजुराहो में इस बार विजयदशमी का त्योहार एक अनोखे अंदाज में देखने को मिला। इटली से आए विदेशी पर्यटकों ने भारतीय संस्कृति और बुंदेलखंड की परंपराओं को बड़े उत्साह के साथ अपनाया।विदेशी पर्यटक हाथ जोड़कर बड़े ही आत्मीय भाव से "राम-राम" कहकर बधाई दे रहे थे।
पहली बार भारत में विजयदशमी मनाने आए इन विदेशी मेहमानों ने इस उत्सव का जमकर लुफ्त उठाया। उन्होंने बताया कि उन्हें भारत का यह सांस्कृतिक माहौल बेहद पसंद आया और वे अगली बार भी विजयदशमी पर भारत जरूर आएंगे। अब इन पर्यटकों का यह खूबसूरत और आत्मीय वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।