छतरपुर में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में मासिक अपराध समीक्षा बैठक लेकर जिले की कानून-व्यवस्था और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। गंभीर अपराध, महिला अपराध, मर्ग, जनशिकायत और संपत्ति संबंधी मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए गए।
एसपी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए। iRAD के जरिए सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण और रोकथाम पर भी जोर दिया गया।साइबर फ्रॉड, ई-जीरो एफआईआर और फिंगरप्रिंट संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं अवैध पटाखा भंडारण, तेज आवाज वाले डीजे और निगरानी बदमाशों पर भी निगरानी बढ़ाने को कहा गया।