धार्मिक नगरी बागेश्वर धाम क़ो को मिली स्वास्थ्य सौगात विधायक और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मौजूदगी में 47 लाख के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ
छतरपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए एक नए आयुष अस्पताल आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया गया है। 47 लाख रुपये की लागत से बने इस आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण राजनगर विधायक अरविन्द पटेरिया और प्रख्यात कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी अस्पताल के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की गई है। यहां मरीजों के इलाज के लिए 2 डॉक्टर, 4 कंपाउंडर और 1 योग प्रशिक्षक सहायक अपनी सेवाएं देंगे।यह स्वास्थ्य केंद्र सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेगा, जिससे समय पर चिकित्सीय परामर्श और उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर