कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर बक्सवाहा में बिना लाइसेंस संचालित मिल्क कलेक्शन सेंटर पर कार्रवाई
बिना वैध पंजीयन के संचालित करने पर राधा रानी दूध डेयरी सेंटर कराया शटडाउन,दूध का नमूना भी जांच के लिए लिया गया
छतरपुर जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में राजस्व एवं खाद्य विभाग के संयुक्त दल ने तहसील बक्सवाहा स्थित राधा रानी दूध डेयरी के मिल्क कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्शन सेंटर बिना वैध लाइसेंस एवं पंजीयन के संचालित पाया गया। संयुक्त दल ने मौके पर दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की। साथ ही, बिना आवश्यक लाइसेंस या पंजीयन के संचालन पाए जाने पर प्रतिष्ठान को अग्रिम आदेश तक शटडाउन कर दिया गया। कार्रवाई तहसीलदार त्रिलोक सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीतू खरे के संयुक्त नेतृत्व में की गई।