भितरवार: मारपीट के बाद थाने के सामने जाम, पुलिस पर धाराएं बढ़ाने के लिए दबाव बनाने का आरोप
जाटव समाज और ठाकुर समाज के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। तीनों घायल ग्वालियर में उपचार के लिए पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने चोटे गंभीर नहीं पाई जाने पर उन्हें रात में ही डिस्चार्ज कर दिया। जाटव समाज के कुछ लोगों ने थाने के सामने सड़क पर जाम लगाकर पुलिस से मामले में धारा बढ़ाने की मांग की। पुलिस पर धारा 326 और 307 जोड़ने का दबाव बनाए जाने आरोप सामने आए हैं।