कैराना: अलीपुर गांव में नाई ने छात्र को पीठ में कैंची घोंपकर किया घायल, केस दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 16, 2024 गांव अलीपुर निवासी जाबिर ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र अयान कैराना पब्लिक इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर दोपहर एक बजे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव में उसके पुत्र ने असलम नाई की दुकान से पानी का फवारा चेहरे पर मार लिया तथा वहां टंगे पर्दे से अपना मुंह साफ कर लिया। आरोप है कि इसी से क्षुब्ध होकर नाई ने कैंची घोपकर घायल कर दिया।