कैराना: चोरी के चार अलग-अलग मामलों में कैराना स्थित कोर्ट ने एक दोषी को सुनाई सजा, लगाया गया अर्थदंड
Kairana, Shamli | Jul 15, 2024 वर्ष 1999 में कांधला थाने पर शामली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करमूखेड़ी निवासी अनवर के विरुद्ध चोरी के चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए थे। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया था। सोमवार को कैराना स्थित कोर्ट ने अभियुक्त के दोषी मिलने पर उसे सभी मामलों में सजा सुनाई है।