कैराना: कांवड़ यात्रा को लेकर नगर के बस स्टैंड पर पालिका ने बनवाया वॉच टावर, हर गतिविधियों पर रखी जाएगी कड़ी नजर
Kairana, Shamli | Jul 16, 2024 कैराना नगरपालिका द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार नगर के कांधला तिराहे पर स्थित बस स्टैंड एक वॉच टावर बनाया गया है। इसके अलावा शामली बाईपास, कांधला तिराहा व यमुना पुल पर भी वॉच टावर बनने हैं, जिसकी तैयारियां की जा रही है। वॉच टावरों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जिनके द्वारा कांवड़ मार्ग पर हर गतिविधियों की निगरानी की जाएगी।