कैराना: किसान मजदूर भारतीय संगठन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी
Kairana, Shamli | Jul 16, 2024 मंगलवार को किसान मजदूर भारतीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि खादर क्षेत्र में बसों का संचालन, खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत, नालों की सफाई व लाभार्थियों के राशन कार्ड बनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो अगस्त माह में आंदोलन किया जाएगा।