कैराना: बुच्चाखेड़ी गांव में कलस्यान खाप की हुई पंचायत, गुर्जर भवन बनवाने की उठाई मांग
Kairana, Shamli | Jul 15, 2024 सोमवार को गांव बुच्चाखेडी में एक मैरिज होम में कलस्यान खाप की पंचायत का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता अनुज चौहान व संचालन राजकुमार एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर अनुज चौहान ने कहा कि जनपद शामली में गुर्जर समाज का एक भवन भवन होना चाहिए। इस पर तमाम वक्ताओं ने सहमति प्रकट की और आगामी चार अगस्त को विशाल पंचायत करने का निर्णय लिया गया।