कैराना: भूरा गांव में विद्युत विभाग की टीम पर लाठी-डंडों से किया गया हमला, बामुश्किल बचाई जान
Kairana, Shamli | Jul 15, 2024 मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरा का है। जहां सोमवार को विद्युत विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक घर में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिस पर कार्रवाई से क्षुब्ध होकर कुछ लोगों ने टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिस पर टीम ने वहां से निकलकर बामुश्किल जान बचाई। मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है।